वैंकूवर 7 जुलाई। ब्रिटिश कोलंबिया में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। गर्मी अब जानलेवा स्तर तक पहुंच गई है। क्षेत्र में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अब यह गर्मी समुद्री जीवो की जान ले रही है। वैंकूवर के सलीश तट पर करोड़ों समुद्री जीव गर्मी के कारण मृत पाए गए हैं।
ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक समुद्री जीवविज्ञानी हार्ले का अनुमान है कि भयानक गर्मी के चलते पिछले सप्ताह सलीश सागर तट के किनारे रहने वाले एक अरब से अधिक समुद्री जानवरों को मारे जा चुके हैं।
वैंकूवर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और बीसी के इंटीरियर में कई डिग्री अधिक होने के कारण, हार्ले की टीम द्वारा उपयोग किए जाने वाले इन्फ्रारेड कैमरों ने चट्टानी शोरलाइन हैबिटेट्स पर 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है।
हार्ले ने कहा कि इंटरटाइडल जानवर जैसे मसल्स, जो जमीन और समुद्र के मिलन स्थल पर रहते हैं, 30 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान को कम समय के लिए सहन कर सकते हैं।
लेकिन दोपहर में लो टाइड के साथ चिलचिलाती गर्मी ने छह घंटे से अधिक समय तक एक डेडली कॉन्बिनेशन बनाया जो इन जीवों के लिए काल साबित हुआ।
हार्ले ने बताया कि यह वाइपआउट अस्थायी रूप से पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा, क्योंकि मसल्स और क्लैम समुद्र को छानने में मदद करते हैं। साथ ही उन्होंने चेताया कि मसल्स बेड तो एक या दो साल में ठीक हो जाएगा लेकिन हीट वेव्स अब अधिक बार और जलवायु परिवर्तन के कारण अधिक गंभीरता के साथ चलेंगी।



