194 Views

स्पिरिचुअल गुरु रब्बी रूवेन का निधन

ओटावा,28 जून। लाखों कैनेडियंस के प्रिय आध्यात्मिक नेता रब्बी रूवेन बुल्का का निधन हो गया है। माचज़िकेई हदास ने घोषणा की कि 77 वर्षीय रब्बी बुल्का का रविवार को न्यूयॉर्क शहर में निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले उन्हें पेनक्रिएटिक और लीवर कैंसर का पता चला था।
रब्बी इदान शेर के एक नोट में कहा गया है, ” बहुत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि रब्बी डॉ. रूवेन बुल्का का आज सुबह, रविवार, 27 जून को निधन हो गया।”
रूवेन पिंचस बुल्का एक कैनेडियन रब्बी, लेखक, प्रसारक और कार्यकर्ता थे। वह 1967 से ओटावा में कांग्रेगेशन माचज़िकेई हदास के आध्यात्मिक नेता थे, पहले रब्बी के रूप में और फिर रब्बी एमेरिटस के रूप में, और 2007 से 2009 तक कैनेडियन यहूदी कांग्रेस के सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
ओटावा के रब्बी रूवेन बुल्का को हाल ही में कैंसर का डायग्नोज किया गया था। वह ऑर्डर ऑफ कनाडा के सदस्य भी रहे और उन्होंने ओटावा शहर की चाबी भी हासिल की। इस सर्दी में कैंसर डायग्नोसिस होने के बाद बुल्का अपने परिवार के साथ रहने के लिए न्यूयॉर्क आ गये थे।
उनके निधन पर कैनेडियन पीएम जस्टिन ट्रूडो सहित देश की जानी-मानी शख्सियतों ने शोक व्यक्त किया है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top