178 Views

बिन अभ्यास खेले जाएंगे टेस्ट मैच

नई दिल्ली, 26 जून । विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम बिना बिहार से उतरी थी और हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कोई भी बल्लेबाज अर्थ शतक नहीं बना पाया और टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब मेजवान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भी अभ्यास मैचों की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि टीम डरहम में आपस में टीम बनाकर ही अभ्यास मैच खेलेगी। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहले इस बात पर नाखुशी जता चुके हैं कि 4 अगस्त से होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले कोई प्रथम श्रेणी मैच क्यों नहीं खेला जा रहा। माना जा रहा है बीसीसीआई ने ईसीबी से कुछ अभ्यास मैचों का आग्रह किया था। इस पर ईसीबी प्रवक्ता ने इंकार कर दिया। इंग्लैंड में विभिन्न काउंटी के क्रिकेटरों का नियमित रूप से कोविड परीक्षण हो रहा है, लेकिन वह बायो बबल में नहीं है। भारतीय टीम 14 जुलाई को लंदन में एकत्रित होगी और फिर बायो बबल में शामिल होगी। लेकिन घरेलू क्रिकेटर तो बायो बबल में नहीं है, इसलिए डरहम में इंस्ट्रा स्क्वायड मैच ही रखे गए हैं। भारतीय टीम की बात करें तो भारतीय दल इस समय 24 खिलाड़ियों के साथ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top