152 Views

कंप्लीट वैक्सीनेटेड कैनेडियंस को मैंडेटरी क्वारंटाइन से मिलेगी राहत

ओटावा। कैनेडा लौटने वाले कैनेडियंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब पूरी तरह वैक्सीनेटेड कैनेडियंस को मैंडेटरी क्वारंटाइन से मुक्ति मिल सकेगी, हालांकि इसके लिए उनकी रिपोर्ट नेगेटिव होना आवश्यक होगा। पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर बिल ब्लेयर ने सोमवार को कहा कि सरकार अभी भी लोगों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा नहीं करने का आग्रह कर रही है।
गौरतलब है कि कैनेडियन बार्डर मार्च 2020 में नॉन कैनेडियंस के लिए बंद कर दी गई थी, जिसमें ट्रक ड्राइवर्स या हेल्थ केयर सर्विसेज जैसे आवश्यक उद्देश्यों के लिए प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सीमित छूट थी। हालांकि परमानेंट रेजिडेंट और इंडियन एक्ट के तहत रजिस्टर्ड कैनेडियंस को हमेशा देश लौटने की छूट रही, लेकिन इसके लिए उन्हें घर पर 2 सप्ताह का मैंडेटरी क्वॉरेंटाइन रहना जरूरी था। फरवरी में, हवाई यात्रियों को सरकार द्वारा एप्रूव्ड होटल में अपने खर्चे पर 3 दिन तक रहना आवश्यक था जब तक कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती। अब नए नियम के अनुसार 5 जुलाई से पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोग, जो कैनेडा आना चाहते हैं, उन्हें अराइवल से पहले और बाद में अपनी नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी ऐसा करने पर ही उन्हें अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट मिलेगी। उन्हें अपने आगमन-पूर्व कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन की स्थिति को अराइवकैन ऐप पर अपलोड करना होगा, और बॉर्डर एजेंटों को दिखाने के लिए अपने टीकाकरण की स्थिति का डिजिटल या कागजी प्रमाण साथ रखना होगा।
बिना वैक्सीनेशन वाले यात्रियों को पुन: प्रवेश नियमों में कोई बदलाव नहीं दिखाई देगा। अधिकांश विदेशी नागरिकों को भी परिवार के साथ रीयूनाइट होने या मेडिकल ट्रीटमेंट प्राप्त करने सहित आवश्यक कार्य उद्देश्यों को छोड़कर पूरी तरह से कैनेडा में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।
अभी के लिए नए नियम केवल उन चार वैक्सीन को मान्यता देते हैं जिन्हें कैनेडा ने अधिकृत किया है, और अधिकांश विदेशी नागरिकों पर लागू नहीं होंगे। इसके अलावा फेडरल गवर्नमेंट किसी और के लिए कोई विशेष छूट नहीं देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top