187 Views

महामारी के कारण मेडिकल प्रोसीजर्स का बैकलॉग हुआ तैयार

ओंटारियो। प्रांत की मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि महामारी के कारण 15.9 मिलियन सर्जरी, डायग्नोस्टिक एग्जाम्स, स्क्रीनिंग और अन्य मेडिकल प्रोसीजर का अनुमानित बैकलॉग छोड़ दिया है जो ओंटारियो में किए जाने चाहिए थे।ओएमए के अध्यक्ष डॉ. एडम कसम ने बुधवार को एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा मिस किए गए मेडिकल प्रोसीजर का यह औसत प्रति ओंटेरियन एक से अधिक है। ये अनुमान उन लोगों की संख्या के अतिरिक्त हैं जो महामारी से पहले से ही प्रतीक्षा सूची में थे।
एसोसिएशन ने 2020 में प्रक्रियाओं के लिए ओएचआईपी बिलिंग की तुलना 2021 में की गई बिलिंग से की। कसम ने कहा कि इस मैथड से काफी सटीक अनुमान लगाया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा कोई कारण नहीं है कि नॉन-कोविड मेडिकल कंडीशन के लिए मेडिकल हेल्प की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या में साल दर साल गिरावट आई हो ।
सनीब्रुक हेल्थ साइंसेज सेंटर में कार्डियोलॉजी डिवीजन के प्रमुख डॉ. हरिंद्र विजेसुंदरा ने कहा कि हार्ट पेशेंट के लिए बीमारी के डिटेक्शन और ट्रीटमेंट में देरी का मतलब है कि जब डॉक्टर मरीजों को जांच के बाद वेटिंग लिस्ट में डाल देते हैं तो इससे हार्ट पेशेंट्स की कंडीशन और ज्यादा खराब हो जाएंगी।
ओएमए ने इस बात पर भी जोर दिया कि महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे बढ़ गए हैं और आने वाले वर्षों में निरंतर देखभाल की आवश्यकता होगी। ओएमए ने कहा कि अगर हेल्थ केयर स्टाफ अपनी क्षमता का 120 प्रतिशत काम करे तो बैकलॉग को साफ़ करने में प्रक्रिया के आधार पर चार से 22 महीने लगेंगे और यह सस्टेनेबल नहीं है। नतीजतन, एसोसिएशन अपने सदस्यों, अन्य हैल्थ केयर पार्टनर्स (जैसे नर्सिंग एसोसिएशन) और जनता के साथ परामर्श कर रहा है ताकि बैकलॉग से अधिक कुशलता के साथ निपटने के लिए सिफारिशें की जा सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top