181 Views

फ्रेंच प्रेसिडेंट को थप्पड़ मारने के मामले में दो गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रॉं को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इमेनुएल मैक्रॉं मंगलवार को साउथइस्टर्न फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र में एक सेशन में शामिल हुए थे। इसी दौरान मैक्रॉं से मिलने आई भीड़ में शामिल एक शख्स ने अचानक उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
इस बीच राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और युवक को पकड़कर मैक्रॉं से दूर ले गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरसअल, ड्रोम क्षेत्र मे इमैनुएल मैक्रॉन रेस्टोरेंट मालिकों और छात्रों से मिल रहे थे। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें नजर आ रहा है कि इमेनुएल मैक्रॉं अपने शुभचिंतकों के बीच मौजूद हैं। इसके साथ उनसे बातचीत कर रहे थे। यहां बैरियर भी लगाए गए थे। इसी भीड़ में एक शख्स हरे रंग के टी-शर्ट पहने खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके चेहरे पर मास्क और चश्मा लगा हुआ था। जैसे ही राष्ट्रपति इस शख्स के करीब पहुंचते हैं, यह शख्स डाउन विद मैक्रोनिया कह कर चिल्लाने लग जाता है। इसके बाद उसने राष्ट्रपति के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मियों ने इस शख्स को पकड़ लिया। वीडियो में देखा गया कि राष्ट्रपति को सुरक्षकर्मी तुरंत वहां से हटाकर ले गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top