ओटावा। दुनिया में कोरोना की तबाही का मंजर और भी खतरनाक होता जा रहा है। ब्राजील, भारत और फ्रांस, कैनेडा जैसे देशों में कोविड के कारण मरने वालों की संख्या तीस लाख से ज्यादा हो गई है। दुनियाभर में अब तक 14 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं। मीडिया में आ रही खबरों में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एक डाटा का हवाला दिया जा रहा है। इस डाटा के अनुसार, शनिवार सुबह दुनिया में कोरोना पीडि़तों की संख्या 13 करोड़ 99 लाख 79 हजार 449 हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 30 लाख 225 हो गया। विश्व में इस समय रोजाना औसतन 12 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हो रही है। जबकि हर रोज औसतन सात लाख से अधिक नए मामले पाए जा रहे हैं।



