अमेरिका। अमेरिका में गन कल्चर अभिशाप बनता जा रहा है। गुरुवार को इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र में फायरिंग की घटना हुई। इस फायरिंग में आठ लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। कई लोग घायल भी हो गए। इस घटना के बाद बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी ने हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली। इंडियानापोलिस पुलिस की प्रवक्ता जिनी कुक ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना गुरुवार की रात की है। कुक ने बताया कि कई लोगों को गोली लगी है हालांकि उन्होंने घायलों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि बंदूकधारी मर चुका है और अब लोगों को कोई खतरा नहीं है। फेडेक्स केंद्र में काम करने वाले घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि गोलियों की आवाज आई और उसके बाद उसने एक बंदूकधारी को वहां गोलियां चलाते देखा। ससे पहले पिछले महीने के अंत में, दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक कार्यालय की इमारत में एक बच्चे सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 22 मार्च को कोलोराडो के बोल्डर में एक किराने की दुकान पर हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए थे। क हफ्ते के बाद कम आया जब एक आदमी ने अटलांटा, जॉर्जिया में स्पा में एशियाई मूल की छह महिलाओं सहित आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अमेरिका में लगभग 40,000 लोग हर साल बंदूकों से मरते हैं।



