प्रयागराज। कोरोना को देखते हुए हाईस्कूल और इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं। रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया है। कोरोना पीक का आकलन समय-समय पर किया जा रहा है। हमारे 19 अधिकारी जो बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हैं, इनमें से 17 अधिकारी संक्रमित हैं।



