186 Views

अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनना चाहते हैं द रॉक

लॉस एंजिलिस। फास्ट एंड फ्यूरियस एक्टर ड्वेन जॉनसन अमेरिका में राष्‍ट्रपति बनने का दावा कर रहे हैं। इसके लिए वह अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं। हॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता ने अमेरिकी जनता के बीच में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर एक पोल करवाया था, जिसमें अमेरिका की लगभग आधी आबादी ने उनका समर्थन कर दिया। जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कम से कम 46 प्रतिशत अमेरिकी ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी का समर्थन करेंगे। ‘बेहद सुखद. मुझे नहीं लगता कि हमारे संस्थापक सदस्यों ने कभी सोचा होगा कि कोई छह फुट चार इंच का, गंजा, टैटू गुदवाने वाला, आधा अश्वेत, आधा-समाओ, टकीला पीने वाला फैनी बैग पहनने वाला शख्स उनके क्लब में शामिल होगा, किन अगर ऐसा कभी हुआ तो आप लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top