मिस्र में इन दिनों तीन हजार साल पुराने शहर की चर्चा हो रही है। बल्कि यूं कहिए पूरा दुनिया में यह खबर छा गई है। हर कोई इस शहर के बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। इस शहर को ‘प्राचीन मिस्र का पोम्पेई’ भी कहा जा रहा है। लक्जर शहर की रेत के नीचे इस शहर के मिलने की घोषणा मिस्र के चर्चित पुरातत्ववेत्ता डॉक्टर जही हवास ने की थी। कई विशेषज्ञों का कहना है कि मिस्र का यह शहर वर्ष 1922 में तूतनखामून के मकबरे की खोज के बाद सबसे बड़ी खोज है। करीब 7 महीने की खुदाई के बाद इस शहर का पता चला है। इस शहर में अभी अगले कई साल तक आम आदमी को जाने की इजाजत नहीं होगी।



