216 Views

ब्रिटेन के प्रिंस क्वीन एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन

लंदन। शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया। उनकी उम्र 99 साल थी। कुछ समय पहले ही उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। इंफेक्शन के बाद उन्हें किंग एडवर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था और करीब 28 दिन उनका उपचार चला। 16 मार्च 2021 को उन्‍हें अस्‍पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रिंस फिलिप ने जनवरी में क्वीन के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। 10 जून 1921 को जन्मे प्रिंस फिलिप दो महीने बाद अपना 100वां जन्मदिन मनाने वाले थे। प्रिंस फिलिप के निधन के बाद राज परिवार की परंपरा के मुताबिक यह सूचना बकिंघम पैलेस की रेलिंग पर लगाई गई। प्रिंस फिलिप के निधन के बाद राज परिवार की परंपरा के मुताबिक यह सूचना बकिंघम पैलेस की रेलिंग पर लगाई गई। राज परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हिज रॉयल हाइनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग नहीं रहे। रॉयल हाइनेस का आज सुबह विंडसर कैसल में निधन हो गया। प्रिंस फिलिप ने 2017 में अपनी जिम्मेदारियों से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से वह कभी-कभार ही नजर आते थे। इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन में विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे। प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को ग्रीस में हुआ था। वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक राजा रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top