मार्च महीने में एक १४ वर्षीय किशोर के अपहरण के सिलसिले में टोरोंटो पुलिस ने ४ लोगों को किया गिरफ़्तार। इस मामले में पाँचवे अभियुक्त की तलाश जारी है। सभी अभियुक्तों पर अपहरण, मौत की धमकी देने, आगज़नी जैसे ३० अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। चीफ़ सॉंडर्ज़ का कहना है की इस किशोर का अपहरण नशीले पदार्थों की डील के कारण किया गया जिसमें किशोर का बड़ा भाई जुड़ा हुआ था।



