309 Views

भारतीय पायलट पर वीना मलिक का बेहूदा ट्वीट, सौम्या टंडन ने दिया करारा जवाब

मुम्बई। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के बीच दोनों देश के लोगों सोशल मीडिया पर भी अपस में भीड़े हुए हैं। आम लोगों के अलावा दोनों देशों के सिलेब्रिटीज भी अपनी बात सोशल मीडिया पर रख रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस वीना मलिक ने पाकिस्तान में फंसे हुए भारतीय एयरफोर्स के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था। वीना के आपत्तिजनक का ‘भाबीजी घर पर हैं’ की गोरी मेम यानी ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन ने करारा जवाब दिया है। अपनी ट्वीट में सौम्या ने लिखा, ‘विश्वास नहीं होता कि उनके जैसा कोई ऐसा ट्वीट कर रहा है। दुखद बहुत दुखद।’ उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इतने हेटर्स क्यों है, अनका अजेंडा क्या है। इतनी नफरत, परेशान करने वाला और दिल तोड़ने वाला है। लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है ना कि किसी देश के नागरिकों के खिलाफ। उम्मीद है आपको सद्बुद्धि आएगी।’
वीना मलिक के इस ट्वीट का भारतीय ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तुरंत मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। भारत में रिऐलिटी शो बिग बॉस से वह लोकप्रिय हुई थीं। बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय क्षेत्र में हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जेट ने नाकाम कर दिया था। इस कार्रवाई में एक मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में ले लिया था। देश भर से उनको सुरक्षित वापस लाने की मांग उठ रही थी। अब जब उनके वापस आने की खबर आई है तो हर कोई इसपर अपनी खुशी जता रहा है। गुरुवार शाम को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया है। अभिनंदन शुक्रवार को भारत वापस आएंगे। यह खबर सुनते ही देश भर में सुकून की लहर दौड़ गई। हर कोई अभिनंदन के रिहा होने की खबर सुनते ही उत्साहित है। बॉलिवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने भी विंग कमांडर की वापसी पर अपनी खुशी जताई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top