161 Views

देश की सबसे तेज रेलगाड़ी घोषित हुई ‘ट्रेन 18’

नई दिल्ली। ट्रेन 18, देश में तैयार सेमी हाई स्पीड ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने के बाद आधिकारिक रूप से भारत की सबसे तेज ट्रेन घोषित हो गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए इसकी घोषणा की। चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CCRS) ने कुछ शर्तों के साथ कमर्शल ऑपरेशन के लिए ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाने की मंजूरी दी है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैक के किनारे मजबूत फेंसिंग का प्रावधान भी शामिल किया गया है। CCRS ने रेलवे बोर्ड से कहा, ‘130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाने के लिए रेलवे को महत्वपूर्ण और आवश्यक स्थानों पर मजबूत फेंसिंग करनी चाहिए, जबकि 130 से 160 किलोमीटर तक की स्पीड के लिए पूरे ट्रैक के किनारे मजबूत फेंसिंग होनी चाहिए।’ किसी भी नई टेक्नॉलजी अपनाने से पहले CCRS की मंजूरी पूर्व निर्धारित शर्त है। रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि जहां ट्रैक की स्थिति बहुत अच्छी है वहां ट्रेन की स्पीड अधिक हो सकती है। गोयल ने एक विडियो क्लिप ट्वीट करते हुए लिखा, ‘स्पीड चाहिए: 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ते हुए, आधिकारिक रूप से भारत की सबसे तेज ट्रेन।’ 100 करोड़ रुपये की लागत से महज 18 महीनों में तैयार ट्रेन 18 को दिल्ली-वाराणसी वाया इलाहाबाद रूट पर दौड़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि अभी इसकी तारीख निश्चित नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top