चेन्नैक। 2019 लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस अध्यतक्ष राहुल गांधी के नाम की घोषणा करने वाले डीएमके अध्यदक्ष एम. के. स्टा्लिन के इस नाटकीय कदम से अन्यष विपक्षी दलों के बीच बहस पैदा हो गई है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने स्टारलिन के इस प्रस्तााव को जहां असामयिक बताया है वहीं एसपी और बीएसपी ने इस पर पूरी तरह चुप्पीर साध ली है। टीडीपी ने भी मुद्दे से किनारा कर लिया है। नाम न जाहिर करने की शर्त पर टीएमसी के एक सांसद का कहना है, ‘हमारी पार्टी का मानना है कि इस तरह की घोषणाओं से गलत संदेश जा सकता है। पीएम उम्मीकदवार पर फैसला लोकसभा चुनाव के बाद लिया जाना चाहिए। समय से पहले किए गए किसी भी ऐलान से विपक्षी दलों में फूट पड़ सकती है।’
स्टाललिन जब राहुल गांधी की पीएम उम्मी दवारी के संबंध में ऐलान कर रहे थे, उस दौरान मंच पर उपस्थित आंध्र प्रदेश के मुख्यिमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू चुपचाप उन्हेंर देख रहे थे। उनकी पार्टी टीडीपी इस मुद्दे पर एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखना चाहती है। पार्टी के राष्ट्रीकय प्रवक्तान लंका दिनकर का कहना है, ‘हमारे नेता का पूरा ध्याइन फिलहाल ऐंटी बीजेपी मोर्चा बनाने पर है। चूंकि डीएमके यूपीए-2 सरकार का भी हिस्सान रह चुकी है, ऐसे में राहुल गांधी के संबंध में की गई उनकी घोषणा को हम समझ सकते हैं। हम इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे क्योंभकि अभी हमारा फोकस पीएम उम्मी दवार पर नहीं है।’ दूसरी तरफ, डीएमके नेता एस. दुराईमुरुगन का कहना है कि स्टाुलिन की घोषणा पहले से तय नहीं थी। सबकुछ अचानक से हुआ। पहले तो राहुल गांधी को इस कार्यक्रम में शामिल ही नहीं होना था। निमंत्रण पत्र पर उनका नाम भी नहीं था।
यह पूछे जाने पर कि क्याक स्टा लिन के इस ऐलान के बारे में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जानकारी थी, दुराईमुरुगन ने कहा, ‘उन्हेंर इस बारे में नहीं पता है पर इससे राहुल गांधी के प्रति हमारा विचार जाहिर होता है।’ वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस के प्रदेश अध्यउक्ष तिरुनावुकारसर कहते हैं, ‘डीएमके दक्षिण भारत की मजबूत क्षेत्रीय पार्टी है। देवगौड़ा पहले ही कह चुके हैं कि उन्हेंप राहुल गांधी की पीएम उम्मीरदवारी से कोई दिक्ककत नहीं है। ऐसे में स्टापलिन की घोषणा के बाद अन्यह दलों के नेता भी इस संबंध में अपनी राय जाहिर कर सकते हैं।’ इस बीच, कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि उन्हें स्टामलिन की घोषणा से कोई हैरानी नहीं हुई। उन्हेंा पहले से पता था कि वह इसके लिए उचित मौके की तलाश कर रहे थे।



