121 Views

पुलिस अधिकारी द्वारा गोली मारे जाने से महिला गंभीर रूप से घायल

ओटावा। ओटावा के वेस्टबोरो इलाके में शुक्रवार दोपहर ओटावा पुलिस अधिकारी द्वारा गोली मारे जाने के बाद एक महिला घायल हो गई। महिला को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। ओंटारियो की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) मामले की जांच कर रही है।
एक समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, एसआईयू का कहना है कि घटना दोपहर करीब १:३० बजे शुरू हुई जब पुलिस ने चर्चिल एवेन्यू और एवॉन्डेल एवेन्यू के क्षेत्र में यातायात रोक दिया। एसआईयू ने कहा, २५ वर्षीय एक महिला कार से बाहर निकली और भागने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने उसका पीछा किया।
एसआईयू ने कहा, “पीछा करते समय आपसी हाथापाई के दौरान पुलिस अधिकारी ने फायर कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।”
एसआईयू ने घटना के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी।
मामले में जांच के लिए तीन जांचकर्ताओं और दो फोरेंसिक जांचकर्ताओं को नियुक्त किया गया है।

Scroll to Top