जकार्ता। इंडोनेशिया के मध्य जावा द्वीप में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ का मुख्य कारण बांध से पानी का रिसाव रहा जिससे ११ जिलों के ८८ गांव जलमग्न हो गए। रिसाव के बाद पास मौजूद हजारों घरों में पानी घुस गया और लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा। इसमें ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए जिसमें से २३,००० से ज्यादा लोगों ने शेल्टर होम में शरण ली है।
स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। अभी तक ५ लोग मारे गए है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में बारिश के मौसम में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं आती रहती हैं। जिससे हर साल बड़ी मात्रा में धन-जन की हानि होती है।
