136 Views

कॉन्स्टोगा मॉल में डकैती, पुलिस ने पांच किशोरों को किया गिरफ़्तार

मोंट्रियल। वाटरलू के कोनेस्टोगा मॉल में एक आभूषण की दुकान में डकैती के बाद पांच किशोर लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना १५ फरवरी को रात ८:३० बजे की है जब वाटरलू क्षेत्रीय पुलिस को मॉल में बुलाया गया।
उन्हें बताया गया कि हथौड़ों और फायर आर्म्स से लैस युवाओं का एक समूह एक दुकान में घुसा और शोकेस को तोड़ना, गहने चुराना और स्टाफ सदस्यों को धमकाना शुरू कर दिया।
इसके बाद संदिग्ध दुकान से बाहर इंतजार कर रहे एक वाहन की ओर भागे। संदिग्ध वाहन में सवार होकर वहां से भागने लगे लेकिन घबराहट में एक कर्व से टकराकर वाहन का एक्सल टूट गया जिसके बाद संदिग्ध वहां से पैदल ही फरार हो गए।
पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्धों का पीछा किया। संदिग्धों को फ्रोबिशर ड्राइव इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन पर फायर आर्म्स के साथ डकैती और ५,००० डॉलर से अधिक का कब्ज़ा सहित कई आरोप हैं।
पुलिस का कहना है कि उन्हें यह भी पता चला है कि संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किया गया वाहन इस महीने की शुरुआत में टोरंटो क्षेत्र से चुराया गया था। वाहन और एक भरी हुई बंदूक जब्त कर ली गई।

Scroll to Top