टोरंटो। पूर्वी ओंटारियो में चार्ल्सटन झील पर मछली पकड़ने के दौरान बर्फ में गिरने के बाद लापता हुए दो व्यक्तियों की मौत की पुष्टि कर दी गई है।
ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने घोषणा करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में बर्फ में गिरे तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा किंतु दुखद रूप से दो लोगों की मृत्यु हो गई है।
ओपीपी की अंडरवाटर सर्च एंड रिकवरी यूनिट और एविएशन सर्विसेज द्वारा चलाए गए व्यापक सर्च अभियान के बाद दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं।
ओपीपी ने जनता से अत्यधिक सावधानी बरतने और उन सभी वाटर बॉडी से दूर रहने का आग्रह किया है जहां बर्फ की मोटाई का कोई अनुमान नहीं है।



