118 Views

नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का ८२ साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीडित

विंडहोक । नामीबिया के राष्ट्रपति हेज जी. गिंगोब का रविवार तड़के राजधानी विंडहोक (८२) के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। राष्ट्रपति के निधन की घोषणा उनके कार्यालय ने की है।
कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, अत्यंत दुख और अफसोस के साथ मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति, हमारे प्रिय डॉ. हेज जी गिंगोब का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार सुबह लेडी पोहाम्बा अस्पताल में अंतिम सांस ली।
हेज जी. गिंगोब ने २१ मार्च २०१५ से नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था और २०१९ में उन्हें अगले पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया था। उन्होंने अन्य प्रमुख मंत्रीस्तरीय और नेतृत्व भूमिकाओं के अलावा, १९९०-२००२ और २०१२-२०१५ में प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा, मेडिकल टीम ने राष्ट्रपति को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन दुख की बात है डॉक्टरों की टीम के प्रयासों के बावजूद राष्ट्रपति गिंगोब का निधन हो गया। नामीबिया ने एक प्रतिष्ठित सेवक, मुक्ति संघर्ष के प्रतीक, हमारे संविधान के मुख्य वास्तुकार और नामीबियाई घराने के स्तंभ को खो दिया है। उन्होंने देशवासियों को शांत और संयमित रहने का आह्वान किया। जबकि सरकार सभी जरूरी व्यवस्थाओं, तैयारियों और अन्य प्रोटोकॉल पर ध्यान दे रही है।

Scroll to Top