नईदिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सूर्यकुमार यादव को २०२३ के लिए टी-२० क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है।उन्होंने बीते साल टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया था।उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन, युगांडा के अल्पेश रमजानी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है। साल २०२३ में सूर्यकुमार टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन (पूर्ण सदस्य देशों में) बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
बीते साल सूर्यकुमार ने १८ टी-२० अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस साल सूर्यकुमार ने ४८.८६ की औसत और १५६ की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ ७३३ रन बनाए।इस बीच उनके बल्ले से २ शतक और ५ अर्धशतक निकले।भारतीय बल्लेबाजों में सूर्यकुमार के बाद यशस्वी जायसवाल (४३०) रहे। पिछले साल यूएई के मोहम्मद वसीम (८०६) और युगांडा के रोजर मुकासा (७३८) ने ही उनसे ज्यादा टी-२० अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।
चैपमैन ने २०२३ में १७ पारियों में ५०.५४ की औसत और १४५.५४ की स्ट्राइक रेट से ५५६ रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने १ शतक और ४ अर्धशतक लगाए थे।बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी करने वाले रमजानी ने पिछले साल ३० टी-२० अंतरराष्ट्रीय मैचों में ८.९८ की औसत और ४.७७ की इकॉनमी रेट से ५५ विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में उन्होंने २८.०६ की औसत और १३२.४४ की स्ट्राइक रेट के साथ ४४९ रन बनाए।
