142 Views

भारी बर्फबारी का कहर: जर्मनी के सबसे बड़े हवाई अड्डे पर ३२० से ज्यादा उड़ानें रद्द

बर्लिन। जर्मनी के सबसे बड़े फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर बर्फबारी के चलते ३२० से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के प्रबंधक फ्रापोर्ट एजी ने घोषणा की कि फ्लाइट्स में व्यवधान और रद्द होने की आशंका है। बाद में देर रात कहा, टेक-ऑफ और लैंडिंग अब फिर से संभव है।
भारी बर्फबारी के कारण बुधवार दोपहर से फ्लाइट्स बाधित हो गई है। फ्रापोर्ट एजी ने कहा कि ऑपरेशन्स जल्द ही सामान्य हो जाना चाहिए। जर्मन मौसम सेवा (डीडब्ल्यूडी) ने बताया है कि गुरुवार दोपहर को हल्की से मध्यम बर्फबारी के बाद, अब हेस्से राज्य में, जहां फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डा स्थित है, अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य हो जाएगा।

Scroll to Top