133 Views

हुमा कुरैशी की महारानी ३ का टीजर आया सामने, उम्दा अदाकारी ने फिर जीता दिल

मुंबई। साल २०२१ में आई वेब सीरीज महारानी को काफी पसंद किया गया था। इसमें हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। सीरीज में उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई।महारानी की अपार सफलता के बाद २०२२ में इसका दूसरा भाग आया है।अब महारानी का तीसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है।
इस बीच महारानी ३ का दमदार टीजर सामने आ चुका है। उनकी उम्दा अदाकारी ने फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
महारानी बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर दस्तक देने वाली है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने टीजर साझा करते हुए लिखा, परीक्षा की तैयारी है जारी। फिर आ रही है महारानी। इसमें सोहम शाह, अमित सियाल, कानि कुश्रुति, अनुजा साठे और इनामुलहक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुभाष कपूर द्वारा निर्मित महारानी में हुमा को रानी भारती के किरदार में दिखाया गया है, जो एक गांव की महिला से बिहार की मुख्यमंत्री बनती है।

Scroll to Top