146 Views

भारी बारिश के बाद सोने की खदान ढही, मलबे में दबने से २१ खनिकों की मौत

दार एस सलाम। उत्तरी तंजानिया के सिमियू क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक सोने की खदान ढहने से २१ खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। सिमियू क्षेत्र के क्षेत्रीय आयुक्त याहया नवांडा ने यह जानकारी दी।
नवांडा ने बताया कि बरियादी जिले में ढही खदान में फंसे हुए अधिक शवों को निकालने के प्रयासों में भारी बारिश के कारण बाधा आ रही है।
अधिकारी ने कहा, बारिश के कारण बचाव कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। खदान स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह ५ बजे ढह गई, इससे खनिक दब गए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक २५ से ३५ साल की उम्र के बीच के युवा थे।

Scroll to Top