175 Views

पीएम मोदी ने किया भारत के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन, दो घंटे की दूरी १५ मिनट में होगी पूरी

मुंबई। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन किया। यह ब्रिज मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा। ब्रिज के कारण दो घंटे की दूरी सफर १५ मिनट में पूरा होगी। दिसंबर २०१६ में मोदी ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। पुल की कुल लागत १७,८४३ करोड़ रुपए है। अटल सेतु से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी भी मिलेगी। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। अटल सेतु के निर्माण में करीब १७७,९०३ मीट्रिक टन स्टील और ५०४,२५३ मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। लगभग १८०,००० करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उम्मीद है कि इसके पूरा होने पर प्रतिदिन लगभग ७०,००० वाहन चलेंगे और यह १०० वर्ष चलता रहेगा। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा १०० किलोमीटर प्रति घंटा होगी। कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा १०० किलोमीटर प्रति घंटा है। पुल के चढऩे और उतरने पर गति ४० किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रहेगी।

Scroll to Top