202 Views

दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। गुरुवार दोपहर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर ६.२ दर्ज की गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में जमीन से २१३ किमी नीचे था।
भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर खुले मैदानों में आ गए। दफ्तरों और घरों में पड़ा साजो सामान हिलने लगा। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। पंजाब और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए।

Scroll to Top