177 Views

फ्लाइट में किशोर ने अपने परिजनों से की मारपीट, पायलट को करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

टोरंटो। एयर कैनेडा की एक फ्लाइट में १६ वर्षीय किशोर ने अपने ही परिजनों पर हमला कर दिया। इसके बाद फ्लाइट में हंगामा मच गया और पायलट को विन्निपेग में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि यह घटना ३ जनवरी की है, जब एयर कैनेडा की फ्लाइट संख्या १३७ टोरंटो से कैलगरी जा रही थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला करने वाला किशोर कैनेडा के ग्रांड प्रेयरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है और हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। हालांकि , जिस सदस्‍य के साथ मारपीट हुई है। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण विमान ३ घंटों की देरी से रवाना हो सका।

Scroll to Top