189 Views

ब्रिटिश कोलंबिया में भारतीय समुदाय को जबरन वसूली की आई कॉल! भारत ने जताई चिंता

ओटावा,०५ जनवरी। ब्रिटिश कोलंबिया में भारतीय समुदाय के कुछ लोगों को पिछले दो महीनों में जबरन वसूली के लिए फोन कॉल किए गए हैं। इन फोन कॉल को लेकर भारत सरकार ने गंभीर चिंता जाहिर की है। वहीं पुलिस एक टास्क फोर्स बनाकर मामले की जांच कर रही है।
ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाले भारतीय-कैनेडियन समुदाय को पिछले दो महीनों में जबरन वसूली और धमकी भरे कॉल मिल रहे हैं। पीड़ितों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
सरकार ने भारतीय-कैनेडियन समुदाय के लोगों के व्यवसायों को निशाना बनाकर जबरन वसूली की रिपोर्ट्स की जांच के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी नौ घटनाओं की जांच की जा रही है।
इन मामलों को लेकर भारत सरकार ने भी चिंता जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने भारत में अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग में सवालों का जवाब देते हुए कहा, “लोगों को, खासकर भारतीय नागरिकों को जबरन वसूली के लिए कॉल आना गंभीर चिंता का विषय है।”

Scroll to Top