171 Views

जापान: एयरपोर्ट पर धूं-धूं कर जला विमान, बाल बाल बचे ३०० से अधिक यात्री

टोक्यो ,०३ जनवरी । जापान के हानेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के विमान में आग लग गई। यह हादसा तब हुआ जब विमान पर रनवे पर मूव कर रहा था। हादसे के समय विमान में ३०० से अधिक यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कोस्टगार्ड के विमान से टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस की फ्लाइट में आग लग गई।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना की फुटेज जारी की गई है जिसमें साफ विमान की खिड़की और इसके नीचे से आग की लपटों को निकलते देखा जा सकता है। जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है इसका नंबर ५१६ था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी।

Scroll to Top