79 Views

राशिफल

मेष राशि (एरीज़):
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नये निवेश में हाथ डाला, तो इससे आपको नुकसान होगा। हालांकि बिजनेस में आपकी एक के बाद डील फाइनल होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आपको संतान की संगत की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे आप पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे।

वृष राशि (टॉरस)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। आपके कुछ डिसीजन से आपका कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। आज आप कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (जैमिनी)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप किसी लंबे समय से रुके हुए काम को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कर्क राशि (कैंसर)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में किए गए कार्य से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। लेकिन आप उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।

सिंह राशि (लियो)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़े ऑर्डर की प्राप्ति हो सकती हैं। आप यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

कन्या राशि (वर्गो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है और आप किसी के कही सुनी बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला राशि (लिब्रा)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है।

वृश्चिक राशि (स्कॉर्पियो)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और आपके मन में यदि कोई बात छिपी हुई थी, तो वह आज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको नौकरी में किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है और धन संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

धनु राशि (सेजिटेरियस)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप उतार-चढ़ाव के कारण परेशान रहेंगे। आपका किसी कार्य को करने मन भी कम लगेगा। शारीरिक समस्याएं आपकी फिर से उभर सकती हैं। आज आप अपने कर्ज को आसानी से उतार पाएंगे। आपको किसी वाद विवाद के कारण अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर राशि (कैप्रिकॉर्न)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके सामने एक के बाद एक समस्याएं आते रहेंगी, इसके कारण आपका मन परेशान रहेगा और कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने माता-पिता से अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (एक्वेरियस)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, नहीं तो आप पर कोई झूठा आरोप लगने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलकर निवेश करने से बचना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

मीन राशि (पाइसेस)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बिजनेस के किसी काम को लेकर आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा।

Scroll to Top