207 Views

रूस के परमाणु ऊर्जा चालित जहाज में लगी आग

मास्को,२६ दिसंबर। रविवार को परमाणु ऊर्जा से चलने वाले रूसी मालवाहक जहाज में आग लग गई। सोवियत काल का जहाज सेवमोर्पुट एक मालवाहक-बर्फ तोड़ने वाला जहाज है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, जहाज के एक केबिन में आग लग गई। वर्तमान में यह जहाज उत्तरी रूसी शहर मरमंस्क में खड़ा है।
जहाज चलाने वाली राज्य कंपनी ने कहा कि आपातकालीन कर्मचारियों ने आग बुझा दी जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। कंपनी ने कहा कि परमाणु रिएक्टर को कोई खतरा नहीं है।
जहाज के मालिक संस्थान एटमफ्लोट ने एक बयान में कहा, “आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई।”
यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि आग किस कारण लगी। इस पर तत्काल कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया।
आपको बता दें कि एटमफ्लोट रूस के राज्य परमाणु निगम रोसाटॉम का हिस्सा है। एटमफ्लोट देश के परमाणु आइसब्रेकर बेड़े का संचालन करता है।

Scroll to Top