रियो डी जनेरियो ,२५ दिसंबर । ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक रिहायशी इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक नाबालिग सहित पांच लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, दमकल कर्मियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सभी पीडित विमान में यात्रा कर रहे थे या नहीं, जो आकार में छोटा था। यह सिंगल इंजन वाला आरवी-१० विमान था जिसमें एक पायलट सहित चार लोगों के बैठने की जगह थी।



