158 Views

फ्रांस में मानव तस्करी के संदेह में ३०० से अधिक भारतीयों को लेकर जा रहे विमान को रोका

पेरिस,२३ दिसंबर। मानव तस्करी की गुमनाम सूचना के आधार पर तीन सौ से अधिक भारतीय यात्रियों को लेकर जा रहे एक विमान को फ्रांस में रोक दिया गया। विमान ने संयुक्त अरब अमीरात से निकारागुआ के लिए उड़ान भरी थी। नेशनल एंटी आर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट जुनाल्को मामले की जांच कर रही है।
विभाग ने सूचना के बाद संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोमानियाई कंपनी लीजेंड एयरलाइंस द्वारा संचालित ए३४० विमान को फ्रांस के वैट्री हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई। अधिकारियों को संदेह है कि भारतीयों का बड़ा दल निकारागुआ के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका या कैनेडा जाने की फिराक में है।

Scroll to Top