182 Views

चंडीगढ़ में मास्क की वापसी, लोगों को प्रशासन ने दी यह सलाह

चंडीगढ़ ,२२ दिसंबर । कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.१ ने सरकार और जनता की टेंशन बढ़ा दी है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है वहीं चंडीगढ़ के अस्पतालों में मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह न जाने की सलाह दी गई है। इसको लेकर अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई । इसमें नए वायरस से बचाव और सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा इस नए वैरिएंट से शहर को बचाने के लिए किए जा रहे प्रबंधन को जांचा जाएगा। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के जोखिम को कम करने के लिए आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने आम लोगों से सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की अपील की गई है। इसके अलावा डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल और अन्य स्वास्थ्य स्टाफ समेत मरीजों और उनके तीमारदारों को भी मास्क पहने के निर्देश दिए हैं। अन्य सावधानियों में छींकते और खांसते समय रुमाल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Scroll to Top