125 Views

सावधान .. .सर्दियों में चार साल से कम उम्र के बच्चों को दिए जाने वाले कफ़ सीरप पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली ,२२ दिसंबर । चार साल से कम आय़ु के बच्चों को दिए जाने वाले कप सीरप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन के कॉम्बिनेशन वाले कफ सीरप पर चार साल से कम उम्र के बच्चों को दिए जाने पर पाबंदी लगा दी है। इन ड्रग्स के कॉम्बिनेशन वाला सीरप आमतौर पर सर्दी और खांसी के लिए उपयोग में लिया जाता है। साथ ही एजेंसी ने दवाओं को लेबल किए जाने का आदेश दिया है। ये दवाएं बच्चों को जुखाम या बुखार पर मिक्स करके सीरप के रूप में दी जाती हैं। दवा निर्माताओं को आदेश में यह भी कहा गया है कि दवाओं के ऊपर चेतावनी लेबल भी होना चाहिए, ताकि पता लगे कि यह दवा ४ साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है।
पिछले साल गाम्बिया, उज्बेकिस्तान और कैमरून में जहरीले कफ सीरप से कम से कम १४१ मौत हो गई थीं।

Scroll to Top