294 Views

बिग बॉस १७ में हो रही है आयशा खान की वाइल्डकार्ड एंट्री?

मुंबई,१७ दिसंबर। सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस १७ में एक बार फिर से वाइल्डकार्ड आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आयशा खान इस शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाली हैं। उन्होंने अपना सेगमेंट भी शूट कर लिया है। उनको सेट पर स्पॉट किया गया था।
रियलिटी शो बिग बॉस १७ में अब तक दो वाइल्डकार्ड्स आए हैं। पहले समर्थ जुरैल और दूसरे कोरियन सिंगर ऑरा। अब खबर है कि एक और सदस्य की शो में एंट्री होने जा रही है। उनका नाम आयशा खान है, जो कि एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने हाल ही में सुर्खियां बटोरी थी क्योंकि उन्हें मुनव्वर फारूकी का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा था।
सूत्रों के मुताबिक, आयशा खान को बिग बॉस १७ के सेट पर देखा गया था। वह वहां पर मौजूद थीं। वह अपना सेगमेंट शूट कर रही थीं, जिसका प्रसारण जल्द ही टीवी पर किया जाएगा। इनके पहले, अंजलि अरोड़ा के नाम की चर्चा थी। लेकिन उन्होंने एक पोस्ट के जरिए साफ कर दिया था कि वह इसका हिस्सा नहीं बन रही हैं। अगर बनेंगी तो जरूर बताएंगी। खैर।
आयशा खान का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बारे में बिना नाम लिए उन पर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि जो पहले से ही एक रिश्ते में था, उस कंटेस्टेंट ने उनसे बाहर मिलने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, बिग बॉस १७ के कंटेस्टेंट ने ये भी कहा था कि उनका गर्लफ्रेंड के साथ कुछ महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया है।

Scroll to Top