234 Views

ब्यूनस आयर्स की इमारत में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत, ४२ अन्य घायल

ब्यूनस आयर्स ,१४ दिसंबर। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में एक इमारत की दो मंजिलों में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और कम से कम ४२ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार धुएं के कारण साँस लेने में तकलीफ होने पर ३५ लोगों को अस्पतालों में भेजा गया। आग ने एलेम एवेन्यू पर स्थित १४ मंजिला कार्यालय और आवासीय इमारत की छठीं और ७वीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।
अधिकारियों ने कहा कि इमारत की निचली मंजिलों से लोगों को निकाला गया, जबकि अग्निशामकों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा कर्मियों ने ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को बचाने के लिए मिलकर काम किया।उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर, मरीजों के संभावित स्थानांतरण को देखते हुए आस-पास के सभी अस्पतालों में रेड अलर्ट सक्रिय कर दिया गया था।

Scroll to Top