215 Views

यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी; १२ लोगों की मौत

होंडूरास,०७ दिसंबर। होंडुरास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। होंडुरास में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें १२ लोगों की मौत हो गई है। होंडुरास के राष्ट्रपति ने देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार, होंडुरास के तेगुसिगाल्पा में यह हादसा उस समय हुआ। जब लोगों से भरी बस पुल से टकराकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में १२ लोगों की तत्काल मौत हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने मृतकों के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह एक त्रासदी है, सरकार पीड़ितों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी।

Scroll to Top