157 Views

अमेरिका के मैनहट्टन शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट में फिलीस्तीनी समर्थकों ने किया विरोध- प्रदर्शन

न्यूयॉर्क,२७ नवंबर ।अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन शॉपिंग जिले में फिलीस्तीनी समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के हमलों और फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने “इजरायल आतंकवादी है” और “फिलिस्तीनी स्वतंत्रता” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इजरायल का फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर कब्जा अवैध है और इजरायल के हमले मानवता के खिलाफ अपराध हैं। उन्होंने इजरायल से फिलिस्तीनी क्षेत्रों से अपना कब्जा हटाने और फिलिस्तीनियों को उनके अधिकारों को प्राप्त करने की अनुमति देने की मांग की।
फिलिस्तीनी यूथ मूवनेंट ने एक्स पर कहा, स्थायी युद्धविराम और घेराबंदी को समाप्त करने की मांग के लिए मैसी के थैंक्सगिविंग डे परेड को बाधित करने के एक दिन बाद प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क के वाणिज्यिक जिले में विरोध-प्रदर्शन किया गया। यह ब्लैक फ्राइडे नहीं है, यह फिलिस्तीन के लिए पीपुल्स डे है।

Scroll to Top