193 Views

नार्वे के स्वालबार्ड में भूकंप के तेज झटके

ओस्लो,२५ नवंबर । नार्वे के उत्तरी इलाके में स्थित स्वालबार्ड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार २२.०२ बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर ५.० मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से १०.० किलोमीटर की गहराई में ७८.५१ डिग्री उत्तरी अक्षांश और ६.३७ डिग्री पूर्वी देशांतर में था।

Scroll to Top