46 Views

राशिफल

मेष राशि (एरीज़)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको सम्मान मिलेगा, आप लोगों की प्रेरणा बनेंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि (टॉरस)
आपके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होंगी। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता रहेगी। आज आप अपने व्यवहार मधुर बनाये रखें, रुके हुये कार्यों को पूरा करने में लोगों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (जैमिनी)
आपके लिए आज का दिन करियर में अच्छी सफलता प्रदान करने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ कार्यभार में भी बढ़ोतरी की जायेगी। आज आपके व्यापार से संबंधित रुकी योजनाएं फिर से चालू होंगी और आप उस प्रोजेक्ट पर दुबारा काम करना शुरू करेंगे।

कर्क राशि (कैंसर)
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आपके कार्यालय में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी और आपको इससे लाभ मिलेगा। आज आप अपने सहकर्मियों का भी सहयोग करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि (लियो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप धार्मिक गतिविधियों में एक्टिव रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधूरे कामों को समय पर पूरा करने से लाभ मिलेगा और प्रमोशन की संभावना बनेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलने के योग है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या राशि (वर्गो)
आज का दिन आपके लिए बदलाव लेकर आया है। आज आप अपने जीवन जीने की शैली में सुंदर बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको नए अवसर मिलने के योग हैं, आप को आलस्य से दूर रहना चाहिए महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी और आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा।

तुला राशि (लिब्रा)
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपको कामों में सफलता मिलेगी। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में है तो किसी अच्छी जगह आपका ट्रांसफर हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आप जागरूक रहेंगे दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि (स्कॉर्पियो)
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए पदोन्नति के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं। आज आपके व्यापार की स्थिति बेहतर होगी इससे आमदनी के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यों में परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा।

धनु राशि (सेजिटेरियस)
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के योग हैं। नए लोगों के संपर्क से व्यापार में बढ़ोतरी होगी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों से प्रोत्साहन मिलेगा।

मकर राशि (कैप्रिकॉर्न)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने हर काम को बखूबी निभाएंगे। इस प्रकार आपके कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को व्यापार को आगे बढ़ाने के अनेक मौके मिलेंगे और आप इसमें सफल भी होंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि (एक्वेरियस)
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लाने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसी खुशी से दिन बिताएंगे। इस राशि के जातकों को करियर को लेकर सावधान रहना चाहिए कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके खिलाफ अधिकारियों के कान भर सकते हैं। जिससे आपको नौकरी में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मीन राशि (पाइसेस)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सराहना मिलेगी आपके काम को देखते हुए आपको पदोन्नति भी मिल सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और अपने मनपसंद विषयों में उनकी पकड़ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतना चाहिए।

Scroll to Top