196 Views

पर्यटकों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी, पांच यात्रियों की मौत, ५६ घायल

मैक्सिको सिटी ,२४ नवंबर। मैक्सिको के वेराक्रूज़ प्रांत में एक पर्यटक बस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और ५६ घायल हुए हैं। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। राज्य नागरिक सुरक्षा सचिवालय के अनुसार, डबल डेकर बस एक खंभे से टकराते हुए एक पुल के नीचे जा गिरी। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कई बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया।
मैक्सिको की संघीय सरकारी एजेंसी, संघीय सड़क और पुल और संबंधित सेवाओं के अनुसार, देश यातायात दुर्घटनाओं की संख्या में दुनिया भर में सातवें स्थान पर और लैटिन अमेरिका में तीसरे स्थान पर है।

Scroll to Top