190 Views

ज्ञानवापी परिसर में पूरा हुआ साइंटिफिक सर्वे, अदालत में रिपोर्ट सौंपेगी एएसआई

वाराणसी ,१७ नवंबर । वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का काम समाप्त हो गया है। एएसआई आज यानी शुक्रवार को वाराणसी की जिला अदालत में अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगा। एएसआई ने परिसर में मौजूद २५० से अधिक अवशेषों को कलेक्ट्रेट के कोषागार में सुरक्षित रखा है। एएसआई अन्य सबूत भी आज ही संरक्षित करने के लिए भेज देगा।
कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में सर्वे किया जा रहा था। वाराणसी के जनपद न्यायाधीश डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते २१ जुलाई को ज्ञानवापी के सील वजूखाने को छोड़कर शेष परिसर का एएसआई सर्वे कराने का आदेश दिया था। २४ जुलाई से एएसआई ने ज्ञानवापी में सर्वे का काम शुरू किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी।

Scroll to Top