130 Views

पांच दिवसीय युद्धविराम के लिए गाजा में ५० बंधकों को रिहा करने को तैयार : हमास

गाजा ,१५ नवंबर । हमास की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने कहा है कि उसने मध्यस्थों को पांच दिवसीय युद्धविराम के बदले गाजा में बंधक बनाए गए ५० महिलाओं और बच्चों को रिहा करने की अपनी तैयारी के बारे में सूचित किया है।
अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक संदेश में कहा कि कतरी मध्यस्थों ने २०० फिलिस्तीनी बच्चों और ७५ महिलाओं को रिहा करने के बदले में इजरायली बंदियों को रिहा करने का प्रयास किया है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष विराम से हमले पर रोक सुनिश्चित होनी चाहिए और एन्क्लेव में लोगों को सहायता प्रदान करने की अनुमति मिलनी चाहिए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल के हमले से बंदियों का जीवन को खतरे में पड़ सकता है। इजऱाइली आंकड़ों के अनुसार ७ अक्टूबर को हमास ने हमला कर लगभग २४० लोगों को बंधक बना लिया था।

Scroll to Top