79 Views

राशिफल

मेष राशि (एरीज़)
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में आपको धैर्य दिखाना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं में आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि (टॉरस)
व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी।

मिथुन राशि (जैमिनी)
आज का दिन आपके लिए डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा, उसमें बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को प्राप्त होगी और आप अपनी मेहनत व लगन से कार्य क्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि (कैंसर)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से लिए निर्णय लेने के लिए अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कामों को कल पर ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह राशि (लियो)
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। परिजनों की सीख और सलाह आपके काम आएगी। आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

कन्या राशि (वर्गो)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना है, नहीं तो इससे आपका बेवजह की लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपने मन को कुछ ऐसे कामों में लगाएं, जिससे लोगों का भला हो। आप कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि (लिब्रा)
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। बैंकिंग कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। यदि आप अपने किसी काम में आ रही समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (स्कॉर्पियो)
आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी। रचनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।

धनु राशि (सेजिटेरियस)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपना कोई काम कार्यक्षेत्र में किसी के भरोसे ना छोड़ें। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा।

मकर राशि (कैप्रिकॉर्न)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उन्हें सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (एक्वेरियस)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपको नुकसान दे सकता है।

मीन राशि (पाइसेस)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नई योजनाओं को गति मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छे कामों को करेंगे। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

Scroll to Top