111 Views

हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, नौ लोगों की झुलसकर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद,१४ नवंबर। भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं।
बताया गया है कि आग बिल्डिंग में स्थित एक गोदाम में लगी। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।
अधिकारियों ने बताया कि इमारत से अब तक २१ लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि सांस के साथ धुआं अंदर जाने से अचेत हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र ६ वर्ष से ६६ वर्ष के बीच थी।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां एक स्पार्क से ग्राउंड फ्लोर पर रखे केमिकल्स ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे कमरे से होते हुए अपार्टमेंट में फैल गई।
पुलिस घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Scroll to Top