131 Views

विश्व कप में शर्मनाक हार का असर, मोर्ने मोर्कल ने पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

कराची,१४ नवंबर। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप पाकिस्तान के लिए इस बार एक बुरे सपने की तरह रहा। पाकिस्तानी टीम खेल के किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर अब देश में आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है।
इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने भारत में विश्व कप से टीम के बाहर होने के दो दिन बाद १३ नवंबर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। मोर्कल इस साल जून में आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ अपना काम खत्म करने के बाद छह महीने के अनुबंध पर टीम में शामिल हुए थे।
लीग मैचों में अंक तालिका में पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहने के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा, जिसके कारण कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम में व्यापक बदलाव की मांग की, जिसमें बाबर आजम को कप्तान के पद से हटाना भी शामिल है।

Scroll to Top