104 Views

मैक्सवेल की शानदार पारी ने तोड़ा कपिल देव का ४० साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली ,१० नवंबर। वानखेड़े में दर्शकों ने वनडे क्रिकेट में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी देखी। ग्लेन मैक्सवेल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद २०१ रन की पारी खेली। अकेले दम पर मैक्सवेल ने २९३ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने भारत पूर्व कप्तान कपिल देव का ४० साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने १९८३ विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद १७५ रन बनाए थे, जिससे भारत को ६० ओवर में २६६ रन बनाने में सफलता मिली थी। वह उस समय छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और तब उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था।
७ नवंबर को खेली गई अपनी जुझारू पारी से मैक्सवेल ने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। मैक्सवेल ने ना सिर्फ कपिल का रिकॉर्ड तोड़ बल्कि दोहरा शतक भी बनाया। वह पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक बनाया है।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा स्कोर
खिलाड़ी स्कोर
ग्लेन मैक्सवेल २०१*
कपिल देव १७५*
एंड्रयू साइमंड्स १४३*
एम एस धोनी १३९*
जोस बटलर १२९
ग्लेन मैक्सवेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, तब ऑस्ट्रेलिया टीम नौवें ओवर में ४९/४ पर संघर्ष कर रही थी। अजमतुल्लाह उमरजई हैट्रिक पर थे लेकिन मैक्सवेल बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी विकेट गिरते रहे। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर ९१/७ हो गया था। तब कप्तान पैट कमिंस ने उनका साथ दिया। मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ मिलकर १७० गेंद पर नाबाद २०२ रन की साझेदारी की।

Scroll to Top