मुंबई ,०८ नवंबर । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण में बढ़ोतरी होने से २७ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार २.६ अरब डॉलर बढ़कर ५८६.१ अरब डॉलर पर पहुंच गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह २.४ अरब डॉलर घटकर ५८३.५ अरब डॉलर रहा था।
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, २७ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति २.३ अरब डॉलर की बढ़त लेकर ५१७.५ अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार ४९.९ करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ ४५.९ अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में १.५ करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर १७.९ अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि २०.८ डॉलर की गिरावट के साथ ४.८ अरब डॉलर रह गई।
